मृतक के परिजनों से मिले विधायक प्रतिनिधि

Updated at : 03 Sep 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से मिले विधायक प्रतिनिधि

मृतक के परिजनों से मिले विधायक प्रतिनिधि

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत की गोड़ी पचमा, वार्ड-08 निवासी मन्नू चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी की सड़क दुर्घटना में असमय मौत हो गयी. कोढ़ा विधायक कविता पासवान के प्रतिनिधि व सुपुत्र गौरव पासवान मौके पर पहुंचे. शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया. आर्थिक सहयोग प्रदान किया. गौरव पासवान ने कहा कि उनकी माता, विधायक कविता देवी, सदैव जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती हैं. आगे भी खड़ी रहेंगी. कठिन घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ है. भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामनाथ पांडे, रविंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन