चनदहर में दो सड़कों का विधायक ने किया शिलान्यास

Updated at : 05 Oct 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
चनदहर में दो सड़कों का विधायक ने किया शिलान्यास

चनदहर में दो सड़कों का विधायक ने किया शिलान्यास

विज्ञापन

बलिया बेलौन कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान ने रविवार को तीन सड़कों का शिलान्यास करते हुए कहा की कदवा विधानसभा क्षेत्र में इस तरह से 40 सड़कों का निर्माण होना है. कुशहा से अलहणडा खाड़ी, बघवा हाई स्कूल से बघवा चौक, सिकोड़ना से खुशहाल तक जाने वाली सड़क सड़क जर्जर थी. लोग इस पर पैदल चलने से गुरेज कर रहे थे. सड़क का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहने के बाद राशि स्वीकृति होने पर अब इस में कार्य शुरू होगा. उन्होंने संवेदक से कहा की हर हाल में सड़क निर्माण का कार्य समय पर पूरा करने व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की बात कहते हुए कहा की सड़क का निर्माण के बाद पांच साल तक इस का मेंटिनेंस भी इस संवेदक को करना है. मुखिया प्रतिनिधि रागिब शजर, जाकिर हुसैन, एकबाल हुसैन, इफ्तखार आलम, तौसीफ रेजा, अकील आलम, जुबेर आलम, रियाज आलम, अनीस, बादल कुमार दास, महबूब आलम, नुर आलम, अब्दुल लतीफ, अबरार आलम, मोईन, सज्जाद , नाजीर, नाहीद, मतलीब, साजिद अली, नवेली, एकबाल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन