ePaper

पुलवामा शहीदों की स्मृति में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

Updated at : 14 Feb 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
पुलवामा शहीदों की स्मृति में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

पुलवामा शहीदों की स्मृति में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

विज्ञापन

कटिहार पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से 14 फरवरी को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय सीताराम गार्डन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आमलोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रक्तदान कर देश के शहीद जवानों को नमन किया. शुभारंभ पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मेयर उषा देवी अग्रवाल एवं जिला परिषद सदस्य रश्मि सिंह ने शहीद जवानों के तेल चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलन कर किया. अतिथियों ने कहा कि शहीदों की याद में रक्तदान करना राष्ट्रभक्ति और मानवता की सर्वोच्च सेवा है. सभी ने युवाओं से समाजहित में आगे आने का आह्वान किया. सुबह से ही शिविर स्थल पर रक्तदाताओं की कतारें देखी गयी. आयोजन समिति के अनुसार एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए समर्पित किया गया. शिविर के सफल संचालन में संगठन के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई. अनीश सिंह, पवन पोद्दार, राणा सोनी, प्रीतम प्रताप, राजेश राज, सोनू सिंह, विष्णु शांडिल्य, आनंद तिवारी, रंजन साह, राहुल सिंह, प्रणव भगत, हर्षित, कुणाल जोशी, शशि भूषण, सुशांत दत्ता, रवि, विक्की, शुभम, आनंद, दीपक, आदित्य तथा बादल रमानी ने सक्रिय भूमिका निभायी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन