महापौर ने लिया वार्ड चार के विकास कार्यों का जायजा

महापौर ने लिया वार्ड चार के विकास कार्यों का जायजा
– वार्ड के लोगों की समस्याओं से हुई अवगत कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर चार के विभिन्न मामलों में जाकर नगर निगम की ओर से चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सड़क, नाला, प्रधानमंत्री आवास योजना, लाइट एवं अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुई. लोगों की मूलभूत सुविधाओं के लिए सामाजिक लोगों से मिलकर उनके साथ वार्ड के विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं की. निगम पार्षद साबीर, भाजपा नेत्री पूजा शर्मा, निक्की झा, कनीय अभियंता विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार, अभिषेक ठाकुर, सुनील कुमार, राजेश यादव, अमित मिश्रा एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










