लम्बित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का मेयर ने दिया निर्देश

Published by :RAJKISHOR K
Published at :20 Mar 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
लम्बित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का मेयर ने दिया निर्देश

लम्बित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का मेयर ने दिया निर्देश

विज्ञापन

नगर निगम के सभागार में मेयर ने संवेदकों के साथ की बैठक कटिहार नगर निगम के सभागार में गुरुवार को महापौर उषा देवी अग्रवाल ने संवेदकों के साथ एक बैठक की. मुख्य रूप से शहर के विभिन्न वाडों में चल रहे कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया. मौजूद दर्जन भर संवेदकाें से मेयर उषा देवी अग्रवाल ने विभिन्न कायों की जानकारी ली एवं सभी संवेदकों को कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए टेंडर किए गए कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दी.साथ ही लम्बित कायों में सड़क एवं नाला निर्माण को लेकर विभागीय पदाधिकारी से गहन चर्चा कर उसके निराकरण जल्द निकाल कर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. मालूम हो कि विभिन्न वार्ड में कई जगह ऐसे हैं जहां सड़क व नाला निर्माण को लेकर टेंडर के बाद भी कार्य अवरूद्ध है, वैसे लम्बित कायों को चिन्हित कर वहां कार्य शुरू करने पर भी बल दिया. गर निगम के सहायक अभियंता अमर झा, कनीय अभियंता अजय सिंह,मनोरंजन झा के अलावा करीब एक दर्जन संवेदक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन