सालमारी में मस्तान बाबा का उर्स शांतिपूर्ण संपन्न

Published by :RAJKISHOR K
Published at :24 Apr 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
सालमारी में मस्तान बाबा का उर्स शांतिपूर्ण संपन्न

सालमारी में मस्तान बाबा का उर्स शांतिपूर्ण संपन्न

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी बाजार स्थित हजरत शाह एहसानुल हक मज्जुब बाबा उर्फ मस्तान बाबा का सालाना उर्स गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण किया गया. उर्स कमेटी के सचिव बदरूज्जमा ने बताया की मस्तान बाबा के मानने वाले बिहार- पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है. प्रत्येक वर्ष उर्स के मौके पर हज़ारों अकीदतमंद मजार शरीफ में हाजरी देकर फातेहा खानी में शरीक होकर अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए दुआ करते हैं. उर्स पर अकीदतमंदों की सुविधा के लिए कमेटी की ओर से हर तरह की तैयारी की गयी थी. सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय भोलेंटियर तैनात रहे. उन्होंने बताया की बुधवार के शाम में बाद नमाज मगरीब चादर पोशी, कुल शरीफ, फातेहा खानी के बाद महफ़िले शमां कव्वाली का आयोजन किया गया. गुरूवार को बाद नमाज फजर कुरआर खानी, कुल शरीफ के बाद फातेहा खानी के बाद लंगर का वितरण के साथ समापन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन