बिहार में पुलिस टीम पर हमला, दो एसआई समेत तीन घायल, पांच गिरफ्तार
घटना से जुड़ी तस्वीर
Attack On Police: बिहार में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला किया गया. इस घटना में दो एसआई समेत तीन घायल हुए हैं. इसके साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. मौके से फरार अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार किए जाने की बात एसडीपीओ ने कही.
Attack On Police: बिहार में अपराधियों ने फिर पुलिस टीम पर हमला बोला है. मामला जमुई जिले से जुड़ा हुआ है. जिले में टाउन थाना इलाके के खैरमा मोहल्ला चिमनी के पास टाउन थाना की पुलिस टीम पर उस समय हमला बोला गया जब पुलिस कुख्यात अपराधी देबू यादव उर्फ लालमोहन यादव को गिरफ्तार करने सादे लिबास में पहुंची थी.
लाठी-डंडो से पुलिस पर किया गया हमला
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान देबू यादव और उसके सहयोगियों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दो एसआई और एक सिपाही घायल हो गए. घायलों में एसआई सुनील कुमार साह, एसआई बिक्रम कुमार और सिपाही रणवीर कुमार शामिल हैं. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
मुख्य आरोपी समेत 5 अपराधी गिरफ्तार
इसके साथ ही पुलिस ने जल्द ही कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी देबू यादव उर्फ लालमोहन यादव समेत उसके चार सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है.
सदर एसडीपीओ ने क्या बताया?
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सतीश सुमन सदर अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देबू यादव उर्फ लालमोहन यादव पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और छिनतई समेत एक दर्जन से अधिक संगीन मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं. एसडीपीओ ने यह भी कहा कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(जमुई से पंकज कुमार की रिपोर्ट)
Also Read: गांधी मैदान में मंच से सीएम सम्राट ने महिलाओं से कहा, आपका भाई यहां खड़ा है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए