मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन

मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन
कटिहार बिहार पुलिस सप्ताह समारोह के तत्वाधान में गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भसना से पुलिस कप्तान के निर्देश पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. जिसमें पुलिस उपाधीक्षक अभिजीत कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन, पुलिस निरीक्षक शशि रंजन कुमार, ट्रैफिक थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल गणमान्य एवं स्थानीय लोग मुख्य रूप से शामिल हुए. मैराथन दौड़ में शामिल पुलिस बल हाथों में तख्तिया लेकर दौड़ रहे थे जिसमें ट्रैफिक रूल्स का पालन करने, शराब का सेवन न करें, तथा नियम व कानून का अनुपालन करें जैसे शब्दावली अंकित थे. भसना से मैराथन दौड़ प्रारंभ हुआ तथा इसका समापन दलन में हुआ. इस मैराथन का उद्देश्य प्रथम लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तदुपरांत लोग पुलिसिंग व्यवस्था के प्रति जिम्मेदार बनें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




