सड़क पार कर रहे वृद्ध को हाइवा ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर हुई मौत

Updated at : 23 Sep 2025 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे वृद्ध को हाइवा ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर हुई मौत

मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर सड़क पार कर घर लौटने के दौरान एक वृद्ध को हाइवा ट्रक ने कुचल दिया.

विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 को करीब दो घंटे तक जाम कर जताया विरोध

समेली. पोठिया थाना क्षेत्र के डूमर पंचायत के एनएच 31 श्री बाके बिहारी धर्म कांटा के सामने मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर सड़क पार कर घर लौटने के दौरान एक वृद्ध को हाइवा ट्रक ने कुचल दिया. जिससे वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने एनएच 31 को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, पीएसआई हितेश कुमार सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे कर जांच में जुट गये. मृतक की पहचान डुमर पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी गजाधर शर्मा उर्फ छोटेलाल शर्मा 58 वर्ष के रूप में हुई है. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक एनएच 31 को जाम कर हाइवा ट्रक के चालक की मनमानी की बात बतायी. कई महीनों से हाइवा ट्रक के चालकों के द्वारा वहां ओवरटेक के दौरान आम लोगों को धक्का मार कुचल दिया जाता है, जिससे क्षेत्र के लोगों की जान हर दिन जा रही है. पोठिया पुलिस व प्रखंड प्रशासन के द्वारा मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया गया. मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी व एसपी से उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन