ePaper

नशे के लिए युवक ने दुकानदार से मांगे 20 रुपये, नहीं देने पर मारा चाकू

Updated at : 27 Sep 2024 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

नगर थाना क्षेत्र के चालीसा हाट में खाजा बेच रहे दुकानदार को 20 रुपये की खातिर नशेड़ी युवक ने गुरुवार की सुबह चाकू मारकर घायल कर दिया.

विज्ञापन

कटिहार. नगर थाना क्षेत्र के चालीसा हाट में खाजा बेच रहे दुकानदार को 20 रुपये की खातिर नशेड़ी युवक ने गुरुवार की सुबह चाकू मारकर घायल कर दिया. जिसे इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है. घायल मिठाई दुकानदार रोहित गुप्ता ने बताया कि देर रात जब वो दुकान बंद कर रहा था, तभी नशे में धुत दो युवकों ने आकार 20 रुपये मांगे. दुकान में भी रहने के कारण वह उन दोनों को सुबह आने के लिए कहा. इसके बाद सुबह जब वो दुकान पहुंचा तो राजा सहित एक अन्य युवक उसके पास आया और 20 रुपये मांगे. इस बात का रोहित के द्वारा विरोध करने पर आरोपित राजा ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया. घटनास्थल पर चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग युवक की ओर भागे. यह देखकर आरोपित घटना स्थल से फरार हो गया. वहीं आनन-फानन में लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी नाजुक स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे एवं रोहित को इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची एवं घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गयी. लोगों ने बताया कि राजा को नशे की बुरी लत है. जिस कारण चालीसा हटिया सहित आसपास के क्षेत्र में छिटपुट घटना को अंजाम देकर नशा करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन