मखाना को मिला अलग एचएसएन कोड वैश्विक व्यापार में नई उड़ान

Updated at : 29 Jun 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
मखाना को मिला अलग एचएसएन कोड वैश्विक व्यापार में नई उड़ान

मखाना को मिला अलग एचएसएन कोड वैश्विक व्यापार में नई उड़ान

विज्ञापन

– कटिहार को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय पहचान कोढ़ा भारत सरकार ने मखाना उत्पादों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मखाना के लिए अलग-अलग एचएसएन (नामकरण की सामंजस्यपूर्ण प्रणाली) कोड जारी कर दिए हैं. अब मखाना का निर्यात और व्यापार पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा. इस निर्णय से कटिहार, मधुबनी, दरभंगा व मिथिलांचल जैसे प्रमुख मखाना उत्पादक क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिलेगी. नेशनल मखाना इंडस्ट्री के संस्थापक गुलफराज ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा. यह केवल कोड नहीं, बल्कि कटिहार के लाखों किसानों और उद्यमियों की पहचान है. अब मखाना को उसके सही वर्ग में निर्यात करना संभव होगा. जिससे टैक्सेशन, ट्रैकिंग और ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. उन्होंने आगे कहा कि यह फैसला मखाना आधारित उद्योग, प्रोसेसिंग यूनिट और एक्सपोर्ट सेक्टर के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन