ePaper

गंगा व उसके आसपास की नादिनों को साफ सुथरा रखने के लिए करें ठोस प्रबंधन : डीडीसी

Updated at : 11 May 2024 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

जिला गंगा समिति की बैठक में कई एजेंडों पर विमर्श

विज्ञापन

समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में शामिल नगर आयुक्त नगर निगम, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सिविल सर्जन एवं नमामि गंगे के सदस्यों के साथ नमामि गंगे परियोजना के कार्यों की समीक्षा की गयी. इस बैठक में एनजीटी नई दिल्ली में ओए नंबर 200/2014 एमजी मेहता बनाम भारत संघ के अन्य एवं दिनांक 24 नवंबर 2023, पांच दिसंबर 2023 एवं 19 मार्च 2024 को पारित आदेश के अनुपालन को लेकर गहन चर्चा की गयी. खासकर शवदाह गृह निर्माण एवं रिवर फंड डेवलपमेंट, वृहत पौधारोपण, गंगा घाट की साफ-सफाई एवं सौदर्याकरण, गंगा नदी में हो रहे प्रदुषण की रोकथाम, नियंत्रण एवं उपशमन और जल का सतत प्रवाह सुनिश्चित कराने, गंगा एवं गंगा के आसपास ठोस एवं अन्य कचड़ा के डपिंग को रोकने लगाने, शत प्रतिशत गांव को खुले में शौच मुक्त कराने एवं सामुदायिक स्वच्छता सुनिश्चित कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया. साथ ही गंदे जल का प्रबंधन एवं भूजल संवर्धन, कुड़ा-कचरा का प्रबंधन, विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़े अधिकारियों के साथ समन्वय, गंगा घाट का निमार्ण, गंगा आरती, अर्थ गंगा, गंगा नदी का जैव मूल्यांकन, वाटर स्टॉर्म ड्रेनेज एवं जैविक खेती आदि विविध योजना व कार्यक्रम अध्यक्ष की अनुमति से विस्तृत जानकारी क्रमवार तरीके से प्राप्त करते हुए समीक्षा की गयी. इस बैठक में बिहार राज्य प्रदूषण पर्षद पूर्णिया क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, भवन प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, बाढ़ प्रमंडल, कटिहार, सालमारी व काढ़ागोला, बुडको, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, क्षेत्रीय पदाधिकारी वन विभाग, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा, केन्द्र, उप निदेशक बुडको, जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत बरारी, अमदाबाद, कुरसेला, बारसोई, बलरामपुर, नगर प्रबंधक नगर निगम, अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, अध्यक्ष गोगाबिल रिर्जव, गंगा समग्र काढ़ागोला घाट, जिला संयोजक गंगा विचार मंच कटिहार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन