7 से 20 मार्च तक सुबह नौ से तीन बजे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

7 से 20 मार्च तक सुबह नौ से तीन बजे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
कुरसेला विद्युत शक्ति उपकेन्द्र के मेटनेंस कार्य के लिए कुरसेला क्षेत्र में 7 से 20 मार्च तक सुबह 9 बजे से तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उक्त आश्य की जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता कटिहार से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है. बताया गया है कि मौसम खराब होने व आपात स्थितियों में मेटनेंस का कार्य दूसरे दिन किया जायेगा. मेटनेंस कार्य के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चित बनाने के लिये मेटनेंस कार्य किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










