ढेरुआ पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया

Updated:
विज्ञापन
ढेरुआ पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया

ढेरुआ पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के तहत शुक्रवार को ढेरुआ पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पहला उम्मीदवार मखदूम अशरफ ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे. निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांकन किया. नामांकन के मौके पर समर्थकों में काफी उत्साह देखा. नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार एवं शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी. नामांकन पत्रों की समीक्षा सोमवार एवं मंगलवार को की जायेगी. नाम वापसी की तिथि बुधवार निर्धारित की गई है. मतदान 18 मार्च 2026 को होगा. मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जायेगी. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शानू कुमार झा ने बताया कि एक पंचायत ढेरुआ से पैक्स अध्यक्ष पद व एक सदस्य पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया गया है. उन्होंने कहा कि ढेरूआ पंचायत पैक्स में कुल मतदाता 2534 हैं, तो वहीं कालसर पंचायत पैक्स मतदाता 1646 हैं. इस मौके पर बसीरुद्दीन, अनिल यादव, बिनोद यादव, राकेश यादव, बबलू यादव, अब्दुल बारीक उर्फ बबलू, हसनैन, तंजीम, दानिश आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन