जूनियर स्टेट नेटबाॅल चैम्पियनशीप मनिहारी के मिर्जापुर में आज से

Updated:
विज्ञापन

जूनियर स्टेट नेटबाॅल चैम्पियनशीप मनिहारी के मिर्जापुर में आज से

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी के मिर्जापुर बघार में जूनियर स्टेट नेटबाॅल चैम्पियनशीप शनिवार को शुरू होगा. अंडर 19 बालक- बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे. आयोजन समिति अध्यक्ष सरोज यादव ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गयी है. शनिवार को दिन के दो बजे शुरू होगा. फाइनल रविवार को होगा. उद्घाटन सांसद तारिक अनवर करेंगे. मुख्य अतिथि विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के साथ- साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव, अनुमंडल अनुश्रवण समिति सदस्य गोपाल कृष्ण यादव समेत अन्य गणमान्य लोग व खेलप्रेमी उपस्थित रहेंगे. पूरे बिहार से खिलाड़ी चैंपियनशीप में भाग लेंगे. आयोजन समिति अध्यक्ष सरोज यादव, सचिव सुमित कुमार, रंजीत, कोषाध्यक्ष सोनू कुमार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार संतु मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन