आंधी-बारिश से मक्का की फसल तबाह, किसानों पर मंडराया आर्थिक संकट

Updated at : 30 Mar 2026 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
आंधी-बारिश से मक्का की फसल तबाह, किसानों पर मंडराया आर्थिक संकट

आंधी-बारिश से मक्का की फसल तबाह, किसानों पर मंडराया आर्थिक संकट

विज्ञापन

कटिहार प्रखंड के भवारा कोठी पुल टोला में पीछले दिनों आई तेज आंधी व बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र के दर्जनों किसानों की मक्का की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है. जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. खेतों में गिरी और सड़ चुकी फसल को देखकर किसान गहरे सदमे में हैं. स्थानीय किसान अजय मंडल ने बताया कि उन्होंने लगभग डेढ़ बीघा जमीन में मक्का की खेती की थी. फसल अच्छी स्थिति में थी और इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीद थी. लेकिन लगातार दो बार आई तेज आंधी और बारिश ने पूरी फसल चौपट कर दी. इसी तरह अशोक शाह, विजय यादव, तेज नारायण मंडल, मनोज शाह समेत कई किसानों की मेहनत भी बर्बाद हो गई है. विजय यादव की एक एकड़ में लगी मक्का की फसल पूरी तरह नष्ट हो गयी. जबकि तेज नारायण मंडल, मनोज शाह की एक-एक बीघा जमीन पर लगी फसल भी पूरी तरह खराब हो गयी. किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी. लेकिन अब फसल बर्बाद होने के कारण उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है. इस आपदा ने उनकी आर्थिक स्थिति को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है. किसानों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि अब तक कृषि विभाग की ओर से कोई अधिकारी नुकसान का आकलन करने मौके पर नहीं पहुंचा है. पीड़ित किसानों ने सरकार व प्रशासन से जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली तो उनकी आर्थिक स्थिति और भी खराब हो सकती है. किसानों ने प्रशासन से तत्काल राहत पहुंचाने और भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की भी अपील की है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन