महानंदा नदी घाट का 38500 रुपए में हुआ डाक

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Mar 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
महानंदा नदी घाट का 38500 रुपए में हुआ डाक

महानंदा नदी घाट का 38500 रुपए में हुआ डाक

विज्ञापन

डाक पर मंत्री बलराम मंडल ने जातायी अपनी आपत्ति आजमनगर प्रखंड क्षेत्र स्थित महानंद नदी घाट की बंदोबस्ती को लेकर मुखिया भारत कुमार राय एवं पंचायत सचिव प्रभात कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को आजमनगर पंचायत सरकार भवन स्थित सभाकक्ष में आम सभा की बैठक बुलाई गयी. जहां आजमनगर घाट की नीलामी के लिए कुल तीन लोगों ने भाग लिया. 36500 रुपए से डाक शुरू की गई रंजीत मंडल के द्वारा 37900 तथा विनोद महलदार 38000 एवं सुभाष महलदार के द्वारा 38500 रुपए का सबसे अधिक बोली लगाकर आजमनगर घाट वर्ष 2025-26 को अपने नाम पर दर्ज कराया. उपस्थित दर्जनों लोगों ने अपना-अपना हस्ताक्षर किया. दूसरी तरफ बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पंचायत के मुखिया डॉ भरत कुमार राय ने जानकारी देते हुए कहा कि आजमनगर घाट की नीलामी के लिए तीन लोगों ने बोली लगाई जिन में सुभाष महलदार को 38 हजार 500 रुपए की बोली लगाई जाने पर आजमनगर घाट वर्ष 2025 26 के लिए दी जायेगी. वहीं दूसरी तरफ आजमनगर प्रखंड मत्स्य जीवन सहयोग समिति के मंत्री बलराम मंडल ने जानकारी देते हुए कहा है कि बैठक में हस्ताक्षर होने के बाद सब लोग बैठक से निकल गये. नीलामी की प्रक्रिया नहीं कराई गई. पंचायत के मुखिया तथा सचिव पर नियम के विरुद्ध डाक करने का आरोप लगाया. मछुआ समिति के मंत्री बलराम मंडल सहित सदस्यों में भीम कुमार मंडल, हारेन महलदार, कार्तिक महलदार, सकरातु महलदार, प्रकाश महलदार, अतुल मंडल, जीतू मंडल, शंकर महलदार ओमला महलदार,सुदाम मंडल, सतीश महलदार, नोनी महलदार आदि सहित दर्जनों सदस्य ने नीलामी की प्रक्रिया का आलोचना करते हुए कहा कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति तक को सूचना नहीं दी गई जो सरकार द्वारा निबंद्धित है. ऐसे स्थिति में वर्णित विभागीय पत्र की कंडिका-13 के आलोक में बंदोबस्ती का उल्लंघन मुखिया व पंचायत सचिव द्वारा किया गया है सदस्यों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन