दुर्घटना व समस्याओं से मुक्ति को कराया महामृत्युंजय जाप

Updated at : 26 Oct 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना व समस्याओं से मुक्ति को कराया महामृत्युंजय जाप

दुर्घटना व समस्याओं से मुक्ति को कराया महामृत्युंजय जाप

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत में रविवार को समाजसेवी रवि चौधरी की पहल पर महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया. यह धार्मिक अनुष्ठान नगर पंचायत क्षेत्र के सुख, समृद्धि और शांति के उद्देश्य से संपन्न हुआ. नगर के प्रतिष्ठित पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ की आराधना की गयी. समाजसेवी रवि चौधरी ने बताया कि बीते कुछ महीनों से कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं और कई तरह की सामाजिक व प्रशासनिक समस्याएं सामने आ रही थी. इन परिस्थितियों से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था. कहा कि इसी कारण नगर के कल्याण, सुरक्षा और शांति के लिए यह महामृत्युंजय जाप कराया गया. ताकि भगवान शिव की कृपा नगरवासियों पर बनी रहे और सभी प्रकार की विपत्तियों का नाश हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन