15 फरवरी को जोगबनी से वाया कटिहार होते हुए चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

15 फरवरी को जोगबनी से वाया कटिहार होते हुए चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन
प्रतिनिधि, कटिहार 14 फरवरी को एक जोड़ी अतिरिक्त कुंभ स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा के बाद श्रद्धालुओं के बढ़ती भीड़ को देखते हुए 15 फरवरी को एक फेरा महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय रेलवे ने लिया है. इस बात की जानकारी कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने दी. उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 05720 जोगबनी टूंडला एक्सप्रेस शुक्रवार 15 फरवरी को जोगबनी से 18.40 बजे खुलकर 21.50 बजे कटिहार पहुंचेगी. यह ट्रेन 22.00 बजे प्रयागराज के लिये रवाना होगी. जो अगले दिन 21.45 बजे प्रयागराज पहुंचते हुए आगे टूंडला तक जायेगी. यह ट्रेन वापसी में 17 फरवरी को टूंडला से रात 21:40 में खुलकर प्रयागराज 6.25 मे पहुंचते हुए आगे कटिहार होते हुए जोगबनी की और प्रस्थान करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










