पुलवामा में शहीद हुए जवानों को महाकाल सेना ने दी श्रद्धांजलि

पुलवामा में शहीद हुए जवानों को महाकाल सेना ने दी श्रद्धांजलि
कटिहार 14 फरवरी 2019 को जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था. 40 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान गयी थी. घटना के बरसी के अवसर पर महाकाल सेना ने स्थानीय अमर जवान चौक मिर्चाईबारी कटिहार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इस श्रद्धांजलि सभा में महाकाल सेना के सदस्यों के अलावा भारतीय थल सेना के पदाधिकारी मेजर गुल सूबेदार प्रवीन रावत व अन्य सेना के जवानों ने देश के शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी. महाकाल सेना के शिवानंद ने बताया कि आज पुलवामा आतंकी हमले के बरसी के अवसर पर हमारे संगठन के द्वारा वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित किया जा रहा है. भारतीय थल सेना के वीर जवान मेजर गुल हमारे साथ इस सभा में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. आज के दिन ही पाकिस्तान के द्वारा हमारे देश में आतंकवादियों को भेज कर हमारे वीर जवानों पर हमला किया. हम इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हैं. महाकाल सेना के राजीव रंजन, अमित कुमार गुप्ता, संजय झा, दिलीप कुमार, अजय पासवान, संजय राय, संजय मेहता, श्याम रतन, अज्जू मुंडा, मनोहर आदि ने श्रद्धांजलि दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










