एलडब्ल्यूसी पूजा पंडाल में इस बार पुणे के स्वामी नारायण मंदिर की दिखेगी झलक

Updated at : 23 Sep 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
एलडब्ल्यूसी पूजा पंडाल में इस बार पुणे के स्वामी नारायण मंदिर की दिखेगी झलक

श्रम कल्याण केंद्र परिसर एलडब्ल्यूसी की ओर से बनाये जा रहे पूजा पंडाल में इस वर्ष पुणे के स्वामी नारायण मंदिर की झलक श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

15 लाख की लागत से कराया जा रहा पंडाल का निर्माण, निर्माण कार्य में लगे हैं मालदा के 25 कारीगर

कटिहार. श्रम कल्याण केंद्र परिसर एलडब्ल्यूसी की ओर से बनाये जा रहे पूजा पंडाल में इस वर्ष पुणे के स्वामी नारायण मंदिर की झलक श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एलडब्ल्यूसी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा में भव्य पंडाल निर्माण किया जा रहा है. इस वर्ष यहां पर पुणे में स्थित स्वामी नारायण मंदिर स्वरूप का पंडाल तैयार किया जा रहा है. पंडाल निर्माण कार्य को लेकर मालदा के 25 कारीगर निर्माण कार्य में लगे हुए हैं. पंडाल निर्माण में बांस, बीट, प्लाई, फोम और खास कर शीशा का उपयोग किया जा रहा है, जबकि खास सजावट को लेकर पूरे जगह पेंट भी किया जा रहा है. उप मेयर सह क्लब के अध्यक्ष मंजूर खान ने बताया कि पंडाल निर्माण लाइटिंग व प्रतिमा पर सभी खर्च मिलाकर इस वर्ष 15 लाख रुपए का पूजा बजट रखा गया है. उन्होंने बताया कि बेहतर लाइटिंग के लिए कई डिजाइनों की लाइट लगायी जायेगी. पिछले एक महीने से कारीगर पंडाल निर्माण कार्य में लगे हुए हैं. छह पूजा तक पंडाल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. श्रद्धालुओं के लिए पंडाल का द्वार सात पूजा से खोल दिया जायेगा. आठवीं व नवमी पूजा को मां दुर्गा को महाभोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया जायेगा. जिसमें आठवीं पूजा को खिचड़ी तथा नवमी पूजा को खीर प्रसाद के रूप में वितरित किये जायेंगे.

2004 से पूजा पंडाल का हो रहा है निर्माण

एलडब्ल्यूसी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन 2004 से हुआ है. इसी वर्ष से यहां पर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. हर वर्ष क्लब की और से एक से बढ़कर एक पंडाल निर्माण कराते आये हैं. एक वर्ष यहां पर महाराष्ट्र का अजंता एलोरा मंदिर का गुफा बनाया गया था. जिसे श्रद्धालुओं ने काफी पसंद किया था. इतना ही नहीं क्लब के द्वारा ढोला मिट्टी पर्वत, ओपेरा हाउस, लंदन ब्रिज जैसे पंडाल निर्माण भी करा चुके हैं. जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ हुई थी कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया था, एक बार यहां पर असम का बुद्ध धाम का स्वरूप पंडाल के रूप में बनाया गया था, जिसे श्रद्धालुओं ने काफी पसंद किया था, जबकि एक साल सपनों की दुनिया के रूप का पंडाल का निर्माण भी किया गया था. इस वर्ष भी पुणे का स्वामी नारायण मंदिर स्वरूप श्रद्धालुओं को काफी पसंद आने वाला है.

मैदान में हर वर्ष लगता है भव्य मेला

दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर भर में बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर और एलडब्ल्यूसी मैदान में मेला का आयोजन होता है. जहां बड़े-बड़े झूले, सर्कस, मारुति सर्कस का खेल लगाया जाता है. मेला में खाने-पीने से लेकर कई तरह के साजो-सामान के भी स्टॉल लगाए जाते हैं. पंडाल घूमने आने वाले श्रद्धालु पंडाल घूमने के साथ मेले का भी भरपूर आनंद उठाते हैं. इस वर्ष भी यहां भव्य मेला का आयोजन किया जा रहा है. जहां खाने-पीने से लेकर मनोरंजन के कई साजो-सामान यहां पर होंगे.

पूजा को सफल बनाने में ये सभी निभा रहे अहम भूमिका

पूजा को सफल बनाने में उप मेयर सह क्लब के अध्यक्ष मंजूर खान, परशुराम सिंह, संजय महतो, फैज आलम मुन्ना, कणडूल पासवान, रंजीत राउत, सुधीर श्रीवास्तव, रंजीत पासवान, सूर्य नारायण सिंह, पूर्व पार्षद खालिद, खुशी लाल झा, राम अवतार पासवान, राजकिशोर सिंह, सुमित राजा आदि अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन