दहेज के लिए प्रेमी ने किया शादी से इनकार, युवती ने कर ली आत्महत्या
Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन

बलरामपुर थाना क्षेत्र के कलनाबाड़ी गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
विज्ञापन
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर. बलरामपुर थाना क्षेत्र के कलनाबाड़ी गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि बबीता कुमारी का विवाह बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत लुत्तीपुर पंचायत के मोरलबाधा गांव में सुरेश कुमार दास के साथ तय हुई थी, 9 मई को विवाह होना था. घर में विवाह का पंडाल लगाना शुरू कर दिया गया था. जिस बेटी की तीन दिन बाद घर से डोली उठने वाली थी. आज उसकी अर्थी उठ रही है. यह सब कुछ हुआ दहेज के कारण. तय रकम से अधिक दहेज नहीं देने से लगातार युवक के द्वारा लड़की के परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा था. कई वर्षों से सुरेश कुमार दास का प्रेम प्रसंग बबीता कुमारी के साथ चल रहा था. बबीता के मां तथा पिताजी दोनों स्वर्ग सिधार गए हैं. अभी मृतका के एक भाई है जो किसी तरह अपनी बहन के विवाह के लिए दहेज जमा कर शादी की तिथि तय कर दी. रिश्तेदारों में शादी का कार्ड भी बांटे जा चुके थे. शादी का पंडाल भी लगभग आधा बनकर तैयार हो चुका था. लेकिन लड़का तथा लड़का के परिजन के द्वारा लड़की पर ज्यादा दहेज लेने का दबाव बनाया जा रहा था. लड़की के भाई अधिक दहेज देने में असमर्थ था. जिस कारण लड़का ने शादी से इनकार कर दिया. जिससे आहत होकर किशोरी ने सोमवार की देर रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह घटना की जानकारी परिजनों को चली. मृतिका के भाई ने बलरामपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. इसके बाद मौके पर फोरेंसिक टीम ने आकर जांच किया. हालांकि फॉरेंसिक टीम ने पत्रकारों से बात करने से परहेज करते हुए निकलते बने. बलरामपुर थानाअध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर ली गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. कानूनी प्रक्रिया की जा रही है. दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी. शाम 6:00 तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाया गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




