पार्टी छोड़ना व पार्टी को बदनाम करना घटिया राजनीति

पार्टी छोड़ना व पार्टी को बदनाम करना घटिया राजनीति
कटिहार पार्टी को छोड़कर जाना और फिर पार्टी को बदनाम करना यह निचली स्तर की राजनीति है. अपने लाभ के लिए पार्टी से जुड़ना और जब लाभ सिद्ध नहीं होना तो पार्टी से अलग हो जाना इससे पार्टी की मजबूती पर ऐसे नेता के रहने न रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. उक्त बातें जदयू के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निरंजन पोद्दार ने कही. जिला अतिथि गृह में बुधवार को जदयू की और एक प्रेस वार्ता का आयोजन था. 23 मार्च को होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन एलडब्लूसी मैदान में होने को लेकर चर्चा की गयी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हावर्ड यूनिवर्सिटी के द्वारा विकसित बिहार विषय पर चर्चा के लिए आमंत्रित पर अपनी खुशी जाहिर की. पार्टी छोड़कर जाने पर पार्टी को बदनाम करने जैसे टिप्पणी पर जदयू नेता उन पर जमकर बरसे. व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निरंजन पोद्दार ने कहा की जदयू पार्टी छोड़कर जो नेता गए हैं उनका कोई अस्तित्व नहीं है. वह लोकसभा चुनाव के समय एक बड़े नेता के पीछे-पीछे आए थे. न उनके आने की खुशी थी और न जाने का गम है. प्रवक्ता इम्तियाज हैदर ने कहा की वक़्फ़ बोर्ड को सबसे ज्यादा बिहार में अगर किसी ने तरक्की कराया है उस नेता का नाम नीतीश कुमार है, 2005 से पहले वक़्फ़ बोर्ड की क्या हालत थी, वह सब जानता है, और वर्तमान की स्थिति से सभी वाकिफ है, विधान सभा प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी की विचारधारा पर उंगली उठाने वाला पहले अपने गिरेबान को जरूर झांक ले.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




