मंदिर निर्माण कार्य की रखी आधारशिला

Published by :RAJKISHOR K
Published at :07 Apr 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
मंदिर निर्माण कार्य की रखी आधारशिला

प्रखंड के चितौड़िया पंचायत के गड़ीघाट में कारीकोशी नदी अवस्थिति देव स्थान पर एक साथ सोमवार को चार मंदिरों के निर्माण की आधारशिला रखी गयी.

विज्ञापन

कटिहार. प्रखंड के चितौड़िया पंचायत के गड़ीघाट में कारीकोशी नदी अवस्थिति देव स्थान पर एक साथ सोमवार को चार मंदिरों के निर्माण की आधारशिला रखी गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार यहां उनके पूर्वज सैकड़ों वर्षों से मसनी मां, बमकाली मां, मसान बाबा और बजरंगबली की पूजा करते आ रहे हैं. यहां बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, पड़ोसी देश नेपाल के भक्तगण मसान बाबा से मन्नत मांगने आते किवदंतियों के अनुसार यहां मसान बाबा से जो भक्त सच्चे हृदय से मन्नत मांगता है. उसकी हर मनोकामनापूर्ण होती है. दूर से आए भक्त खुले मैदान में पेड़ के नीचे टेंट लगा यह पूजा अर्चना करते है. इसकी प्रसिद्धि को ध्यान में रखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने यहां सभी चार देवी देवता के भव्य मंदिर बनाने और दूर से आये भक्तों के लिए आश्रयगृह बनाने का फैसला लिया. जिसकी आधार शीला सोमवार को रखी गयी. इस दौरान प्राणपुर विधायक निशा सिंह, एमएलसी अशोक अग्रवाल, मनोज राय, प्रखण्ड प्रमुख सुषमा देवी, दीपनारायण पासवान, गौतम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रमेशचंद्र यादव, परमानंद ठाकुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन