कोढ़ा पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त

कोढ़ा पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
कोढ़ा थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए दो अंतरजिला स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. जिसमें पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया तथा तस्करों के आवागमन में प्रयुक्त एक स्पोर्ट्स बाइक भी जब्त किया है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान मूसापुर गांव निवासी सनवर आलम 25 वर्ष, पिता सत्तार तथा शाहबाज 22 वर्ष, पिता कादिर के रूप में की गयी है. दोनों तस्केकरों के पास से पुलिस ने करीब 50 ग्राम स्मैक और एक 220 सीसी की पल्सर बाइक बरामद की है. जिसका इस्तेमाल वे तस्करी के लिए कर रहे थे. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर स्मैक की बड़ी खेप के साथ क्षेत्र से गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही कोढ़ा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित कर क्षेत्र में घेराबंदी की गयी. इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोककर तलाशी ली गयी. जिसमें उनके पास से उक्त मात्रा में स्मैक बरामद हुई. पुलिस ने दोनों तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. बरामद बाइक तथा मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है. कोढ़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष सुजित कुमार ने बताया कि नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




