अपहृता बरामद, आरोपित को भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
अपहृता बरामद, आरोपित को भेजा जेल

अपहृता बरामद, आरोपित को भेजा जेल

विज्ञापन

अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र से अपहरण मामले के आरोपित युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर अपहृता को गोविंदपुर बांध से बरामद कर लिया. मामले में अमदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को अपहरण मामले को लेकर पीड़ित लड़की के परिजन अमदाबाद थाना प्राथमिकी दर्ज कराया था. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की की अपहरण मामले में अपहृता के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आग्रेतर कार्रवाई की जा रही थी. गुरुवार को उनके द्वारा एवं एसआई इंद्रमणि महतो ने छापेमारी कर गोविंदपुर महानंद बांध से निताई टोला गांव के अपहरण मामले के आरोपित सुरेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. उसके साथ नाबालिग अपहृता को बरामद किया गया. आरोपित सुरेश चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बरामद अपहृता को बीएनएसएस 180 एवं धारा 183 के तहत बयान के लिए को न्यायालय में एवं चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन