कटिहार- पूर्णिया, नवगछिया पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर लिया निर्णय

Updated at : 23 Oct 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार- पूर्णिया, नवगछिया पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर लिया निर्णय

कटिहार- पूर्णिया, नवगछिया पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर लिया निर्णय

विज्ञापन

कुरसेला आगामी विधानसभा के निष्पक्ष शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर कटिहार, पूर्णिया, नवगछिया पुलिस जिला के पदाधिकारियों ने कुरसेला थाना में गुरुवार को संयुक्त बैठक कर कार्य योजना का निर्धारण किया. बैठक में सीमावर्ती तीनों जिले के अनुमंडल स्तरीय वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ संबंधित थानाध्यक्षों ने भाग लिया. जानकारी अनुसार पुलिस अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी बढ़ाने वाहनों का गहन जांच अपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्णय लिया. सीमावर्ती क्षेत्र में एनएच 31 स्टेट हाईवे गुजरने वाले वाहनों का गहन जांच करने की बात कही गयी. अपराधिक गतिविधि में संलिप्त लोगों को चिन्हित करने का निर्णय लिया गया. मार्गो के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था बनाये रखने पर विचार विर्मश किया गया. जिलों के पुलिस पदाधिकारियों ने विधि व्यवस्था को लेकर सूचना जानकारी से समन्वय बनाये रखने का निर्णय लिया. जरुरत पड़ने पर शांति सुरक्षा को लेकर सीमावर्ती जिलों के संयुक्त पुलिस कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. पुलिस पदाधिकारियों ने कार्य योजना के तहत संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. पुलिस अधिकारियों के इस अहम बैठक में जिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 02, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धमदाहा, थानाध्यक्ष कुरसेला राकेश कुमार, थानाध्यक्ष पोठिया, थानाध्यक्ष फलका, थानाध्यक्ष नवगछिया, थानाध्यक्ष रंगरा ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन