छात्रों ने मतदान को लेकर किया जागरूकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
छात्रों ने मतदान को लेकर किया जागरूकता कार्यक्रम

कटिहार विधानसभा चुनाव 2025, छात्रों ने मतदान को लेकर किया जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन

कटिहार बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 11 नवंबर को वोट डाले जायेंगे. इस अवसर पर जयमाला शिक्षण निकेतन के छात्रों ने एक विशेष मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना व उन्हें अपने मताधिकार का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था. छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, रैली, पोस्टर प्रदर्शन व भाषणों के माध्यम से मतदान का महत्व बताया. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर अवश्य मतदान करें. प्रधानाचार्य ने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है. एक वोट देश की दिशा बदल सकता है. नागरिक जिम्मेदारी मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है. विकास की दिशा: सही नेता चुनने से समाज व राज्य का विकास होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन