गंगा पार गोबराही दियारा के मतदाता दियारा के बने बूथ पर करेंगे मतदान

Updated at : 10 Nov 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा पार गोबराही दियारा के मतदाता दियारा के बने बूथ पर करेंगे  मतदान

कटिहार विस चुनाव 2025, गंगा पार गोबराही दियारा के मतदाता दियारा के बने बूथ पर करेंगे मतदान

विज्ञापन

कुरसेला गंगा पार गोबराही दियारा के मतदाता गांव में बनने मतदान केन्द्रों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करेंगे. गोबराही दियारा गांवों के मतदाताओं को गंगा पार कर मतदान केन्द्रों पर जाने की परेशानी अब नहीं उठानी पड़ेगी. गोबराही दियारा के मतदाताओं के सुविधा के लिए गांव के धनेश्वर टोला प्राथमिक विद्यालय में मतदान केन्द्र बनाया गया है. गांव के विद्यालय में विधान सभा चुनाव के लिए मतदान केन्द्र बनाया है. लोकसभा चुनाव के बाद दूसरी बार विधान सभा के लिए गोबराही दियारा गांव के प्राथमिक विद्यालय धनेश्वर टोला को मतदान केन्द्र संख्या 89 बनाया गया है. इस मतदान केन्द्र पर गोबराही दियारा के दुर्गास्थान टोला, कैम्प टोला, बालू टोला, गांधी ग्राम बिंद टोली के 686 महिला पुरुष मतदाता मतदान कर सकेंगे. दियारा गांवों के अनेकों मतदाता गंगा नदी पार कर बसुहार मजदिया तीनघरिया के मतदान केन्द्रों पर परेशानियों की वजह से जाने से गुरेज करते थे. इस मतदान केन्द्र पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था किया गया है. जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पुरी कर ली गयी है. दियारा के मतदान केन्द्र संख्या 89 का सप्ताह पूर्व भौतिक सत्यापन किया जा चुका हैं. भौतिक सत्यापन में सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, विधि व्यवस्थाओं पर बारिकी कर सत्यापन किया गया है. विकट परेशानियों से मिलेगा राहत गोबराही दियारा के विद्यालय में मतदान केन्द्र बनाये जाने से दियारा गांव के मतदाताओं को विकट कठिनाईयों से जुझने राहत मिलेगी. हर चुनाव में गोबराही दियारा गांव मतदाताओं सतूवा बांध कर मीलों बालू के रेत के बीहड़ से गुजर कर गंगा नदी पार कर मतदान बूथ तक पहुंचने की परेशानी उठानी पड़ती थी. विपरित परिस्थितियों में मतदान के लिए दियारा से आवागमन करना जोखिम भरा हुआ करता था. अब दियारा में मतदान केन्द्र बनाये जाने से दियारा के मतदाताओं को मुश्किलों से जुझने से राहत मिल सकेगा. गंगा पार कराने की होगी समुचित सुविधा चुनाव कार्य के अधिकारियों कर्मियों सुरक्षा बलों को गोबराही दियारा के मतदान केन्द्र तक आने जाने के लिए समुचित सुविधाओं का प्रबंध किये जाने की जानकारी मिली है. गंगा नदी पार कराने के लिए इंजन चलित सुरक्षित नाव से लाइफ जैकेट के साथ नदी पार कराने की व्यवस्था किया गया है. इवीएम सहित मतदान के अन्य संसाधन को मतदान केन्द्र पर पहुंचाने लाने की सुरक्षित व्यवस्था की गयी है. वरीय प्रेक्षक व अतिरिक्त पुलिस बल दियारा के मतदान केन्द्र पर गश्त करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन