चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :11 Apr 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

विज्ञापन

– कुंवारी कन्याएं व महिलाओं ने लिया सैकड़ों की संख्या में भाग, भक्तिमय हुआ माहौल कटिहार दिव्य अखंड दीप व वन्दीयां माता भगवतीजी जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर बंगाली पाड़ा दुर्गास्थान के समीप तेजा टोला में चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा में सैकड़ों कुंवारी कन्याएं व महिला श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. कलश शोभायात्रा सात बजे से निकालकर तेजा टोला से शक्तिपीठ होते हुए मिरचाईबाड़ी मनिहारी मोड़ होते हुए लंगड़ा बगान से यज्ञ स्थल तक भ्रमण कराया गया. अलग-अलग क्षेत्रों से निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान भक्ति की गूंज से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया. गायत्री शक्तिपीठ के महिला मंडली की रूबी सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को प्रात: सात बजे से सद्गुरूज्ञान गंगा सदग्रंथ मंगल कलश शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ से यज्ञ स्थल तक निकाली गयी. महिला मंडली के आयोजक रूबी सिन्हा ने बताया कि 11 अप्रैल को प्रात: सात बजे सद्गुरू ज्ञान गंगा सदग्रंथ मंगल कलश शोभा यात्रा गायत्री शक्तिपीठ से यज्ञ स्थल तक निकाली गयी. संध्या पांच बजे से युगसंगीत प्रवचन व रात आठ बजे से सांस्कृति कार्यक्रम व भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम काे सफल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ की रूबी सिन्हा, नीलम सिन्हा, पूनम देवी, गायत्री शक्तिपीठ के काशी प्रसाद गुप्ता, सूरज कुमार, राधेश्याम गिरी, नगर निगम से ओम कुमार, श्याम कुमार अहम भूमिका निभा रहे हैं. भजन संध्या में रंजना दीदी, निहाल, अनीश, विनोदपुर से नीलम लक्ष्माणी, दीपा दी, नीलम उपाध्याय ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन