बाजू पर काली पट्टी बांध पढ़ी जुमे की नमाज

बाजू पर काली पट्टी बांध पढ़ी जुमे की नमाज
कटिहार जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में कई पर्यटक मारे गये हैं. मनसाही हाट अवस्थिति आबिद जामा मस्जिद में दोपहर को शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने आए मुस्लिम धर्म के लोगों ने पहलगाम में हुए कायराना हमले के खिलाफ अपने बाजू पर काली पट्टी बांधे रखा. मस्जिद में खुत्बा के दौरान पहलगाम में मारे गए और घायल लोगों के लिए दुआ मांगी. जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर मस्जिद के इमाम जमालुद्दीन सल्फी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारे बाजी की. सरकार से इस घटना में शामिल आतंकवादियों और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक या उससे भी बड़ी कार्रवाई कर आतंकवाद के समूल नाश की मांग की. मस्जिद कमेटी के सचिव जाकिर हुसैन, अध्यक्ष इसराइल, डॉ आलमगीर, शाहकमाल अमीन, मजहर आलम, मौलाना सैफुद्दीन, डॉ अजमल हुसैन, इंजीनियर सलीम अख्तर लोदी, मौलाना नजमुल, कौसर आलम, कमरूल हक, इस्तियाक, इफ्तखार, इमरुल जाकिर हुसैन, डॉ आलमगीर, शाहकमाल अमीन, मजहर आलम, डॉ अजमल, कौसर आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




