जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने वर्चुअल बैठक कर कार्यकर्ताओं को दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने वर्चुअल बैठक कर कार्यकर्ताओं को दिये निर्देश

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने वर्चुअल बैठक कर कार्यकर्ताओं को दिये निर्देश

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के विभिन्न पंचायत में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने वर्चुअल के माध्यम से बैठक को संबोधित किया. वर्चुअल जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायतवार व वार्डवार एवं बूथ स्तरीय कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए बूथ जीतो, चुनाव जीतो रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया. इस दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि दुर्गापुर, भवानीपुर खट्ठी एवं नगर पंचायत अमदाबाद के वार्ड संख्या 9 सहित अन्य स्थानों पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष की वर्चुअल बैठक में आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति परविस्तार पूर्वक चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि वर्चुअल के माध्यम से पंचायत स्तरीय एवं वार्ड स्तरीय बैठक की जायजा लिया. बैठक में विधानसभा प्रभारी मनोज मंडल, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जदयू प्रखंड अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद सिंह, जदयू के मीडिया सेल के प्रखंड अध्यक्ष आनंद शर्मा, ताराचंद मंडल, सुग्रीव सिंह, संतोष तांती, रामचंद्र पासवान, घिसु मंडल, रामनाथ मिर्धा सहित अन्य लोग संबंधित स्थान पर बैठक में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन