गंगा व महानंदा तटबंधों को सुरक्षित रखने के लिए बैठक में दिये गये निर्देश

गंगा व महानंदा तटबंधों को सुरक्षित रखने के लिए बैठक में दिये गये निर्देश
अमदाबाद प्रखंड सभागार में सोमवार को गंगा एवं महानंदा तटबंधों को सुरक्षित रखने को लेकर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कटिहार के सहायक अभियंता परमानंद पंडित व सुमित कुमार ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक की. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार निराला, सीओ स्नेहा कुमारी व थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान तटबंधों को सुरक्षित रखने से संबंधित कई मुद्दे पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. ूेवZ विश्व वल्लभ कुमार ने बताया कि बरसात में गंगा एवं महानंदा तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए विभागीय निर्देशानुसार बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कटिहार के सहायक अभियंता परमानंद एवं सुमित कुमार ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर तटबंधों को अतिक्रमण से बचाने एवं तटबंध के आसपास मिट्टी काटने पर रोकथाम को लेकर निगरानी बल रखने पर विचार विमर्श किया गया. बीडीओ इंद्रदेव कुमार निराला, सीओ स्नेहा कुमारी एवं थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बाढ़ प्रमंडल के पदाधिकारी एवं कनिय अभियंताओं से कहा कि कहीं भी तटबंध के आसपास मिट्टी काटे जाने पर सूचना दें. तटबंधों के आसपास मिट्टी नहीं काटने से संबंधित लोगों को समझाने का निर्णय लिया गया. आरओ अनुपम कुमार, एएसआई संजीत प्रसाद, कनिय अभियंता विश्ववल्लभ कुमार, लाल कृष्ण भारती, नरोत्तम कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










