मुखिया के घर से की गयी स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया के घर से की गयी स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत

कोढ़ा प्रखंड के पवई पंचायत में बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम की शुरुआत कर दी.

विज्ञापन

कोढ़ा. कोढ़ा प्रखंड के पवई पंचायत में बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम की शुरुआत कर दी. पंचायत के मुखिया काजिम के आवास पर पहला स्मार्ट मीटर लगाया गया. जिससे पूरे पंचायत में तकनीकी बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है. मुखिया काजिम ने इस मौके पर कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली खपत पर नियंत्रण व बिलिंग में पारदर्शिता प्रदान करेंगे. उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे भी अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगायें. ताकि अनावश्यक बिजली खर्च और बिल की समस्या से मुक्ति मिल सके. स्मार्ट मीटर स्थापित करने की इस प्रक्रिया में बिजली विभाग की तकनीकी टीम के साथ एनसीसी के सुपरवाइजर बंटी कुमार, सुधीर कुमार, असिस्टेंट इंजीनियर सिकंदर बक्त, मानवबल से अरविंद कुमार एवं राहुल कुमार सहित अन्य तकनीकी विशेषज्ञ भी उपस्थित थे. टीम ने मौके पर मीटर का तकनीकी निरीक्षण किया और उसे सफलतापूर्वक स्थापित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन