पहल: जिले के 22 विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक की भी होगी पढ़ाई

Published at :19 Feb 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
पहल: जिले के 22 विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक की भी होगी पढ़ाई

पहल: जिले के 22 विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक की भी होगी पढ़ाई

विज्ञापन

– पीएम श्री योजना के तहत चिन्हित किये गये जिले के विद्यालय शिक्षा विभाग के अपर सचिव ने जारी की अधिसूचना कटिहार अगले शैक्षणिक सत्र से पीएम श्री विद्यालय योजना शुरू हो जायेगी. इस योजना के तहत जिले में संचालित 22 राजकीय, राजकीयकृत और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा छह से आठवीं तक की भी पढ़ाई होगी. अब इन माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में चिन्हित मीडिल स्कूल मर्ज कर दिया जायेगा. इस तरह चिन्हित किये गये प्लस टू विद्यालय में कक्षा छह से 12 वीं तक की पढ़ाई होगी. शिक्षा विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार ने इस आशय से संबंधित अधिसूचना जारी की है. शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पीएम श्री योजना में शामिल किये गये इन स्कूलों में अब कक्षा छह से 12 वीं तक को एक ही शैक्षणिक और प्रशासनिक इकाई माना जायेगा. साथ ही वर्ग छह से 12वीं तक में पढ़ाई के लिए विद्यालय परिसर अथवा सबसे नजदीकी मध्य विद्यालय के कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबंधित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मर्ज कर दिया जायेगा.मर्ज किये गये मध्य विद्यालयों में अगर पहले के वेतनमान के प्रधानाध्यापक नियुक्त हो तो उनका तबादला अन्य मध्य विद्यालयों में कर दिया जायेगा. मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद को प्रत्यार्पित करने का प्रस्ताव जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया जायेगा. छह से आठवीं कक्षा के स्कूलों का विकास कोष, छात्र कोष, समग्र शिक्षा के तहत बैंक खाता, एसएनए खाता, अन्य राशि के व्यय के लिए बैंक खाते का संचालन संयुक्त रूप से किया जायेगा. एक से पांचवीं तक की कक्षा होगी स्वतंत्र शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मर्ज किये जाने वाले मध्य विद्यालय के वर्ग एक से पांच वीं तक की कक्षा को स्वतंत्र इकाई के रूप में प्राथमिक।विद्यालय माना जायेगा. संबंधित स्कूलों के लिए अलग से प्रधान शिक्षक का पद सृजित किया जायेगा. संबंधित स्कूलों की विद्यालय शिक्षा समिति और प्रबंध समिति अलग से काम करेगी. इन स्कूलों में वर्ग छह से आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन पहले से नियुक्त शिक्षक करेंगे. शिक्षकों की अनुपलब्धता की स्थिति में वर्ग नौ से 12 वीं के शिक्षक भी कक्षा छह से आठ वीं को पढ़ायेंगे. यह समूची कवायद नयी शिक्षा नीति के तहत की जा रही है. पीएम श्री योजना के तहत स्कूल बनेंगे मॉडल जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम- श्री) योजना योजना में चिन्हित किये गये स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में चिन्हित किया जाना है. चिन्हित किये गये स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर और छात्रों से जुड़ी सुविधाओं बेहतर किया जायेगा. पीएम- श्री स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने में एक आधुनिक, परिवर्तन लाने वाला तरीका इस्तेमाल किया जायेगा. इन स्कूलों में नवीनतम.तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी विशेष जोर दिया जायेगा. खासतौर पर इनमें स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान।प्रयोगशाला आदि से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. यह 22 विद्यालय है चिन्हित 1. प्लस टू इंदिरावती हाई स्कूल, अमदाबाद 2. हेमचन्द्र उच्च विद्यालय हेमकुंज, अमदाबाद 3.उच्च विद्यालय सालमारी, आजमनगर 4. प्लस टू उच्च विद्यालय बी, बलरामपुर 5. गुरु नानक गर्ल्स हाई स्कूल गुरुबाजार, बरारी 6. एचके हाई स्कूल जोतरामराय, बरारी 7. उच्च विद्यालय, बारसोई 8. उच्च विद्यालय लगुआ, बारसोई 9. सदानंद उच्च विद्यालय डुमरिया, डंडखोरा 10. बासमती हरि मंडल उच्च विद्यालय पोठिया, फलका 11. डॉ एलएन सुधांशु उच्च विद्यालय, फलका 12. एएल उच्च विद्यालय सोनैली, कदवा 13. दुर्गा प्रसाद उच्च विद्यालय दुर्गागंज, कदवा 14. आदर्श उच्च विद्यालय, न्यू कॉलोनी कटिहार 15. गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय न्यू कॉलोनी, कटिहार 16. राजकीय उच्च विद्यालय कोढ़ा 17 अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय कुरसेला 18. बीपीएसपी उच्च विद्यालय, मनिहारी 19. उच्च विद्यालय कुमारीपुर, मनिहारी 20. प्लस टू उच्च विद्यालय फुलहारा गोरगामा, मनसाही 21. ज्ञानदा उच्च विद्यालय रोशना, प्राणपुर 22. धर्मपुर गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्णानगर, समेली

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन