मशरूम उत्पादन के लिए बैग बनाने की दी जानकारी

मशरूम उत्पादन के लिए बैग बनाने की दी जानकारी
– प्रशिक्षण के बाद किसानों के बीच किया गया प्रमाण पत्र वितरण कटिहार फलका प्रखंड के पकड़िया पंचायत गोबिंदपुर में सोमवार को डिस्ट्रिक्ट हॉर्टिकल्चर कटिहार द्वारा मशरूम उत्पादन विषय पर एक दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया गया. डॉ नंदिता कुमारी, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार द्वारा मशरूम उत्पादन के स्टेप बाय स्टेप पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही साथ मशरूम का बैग भी बनाकर दिखाया गया. डिस्ट्रिक्ट हॉर्टिकल्चर डॉ रजनी सिंहा ने भी मशरूम ट्रेनिंग और विभाग से मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया. कार्यक्रम में फ़लका व समेली के बीएचओ भी उपस्थित थे. जन प्रतिनिधि शमशेद आलम, सर्वेश कुमार, आजाद आलम सहित 75 से 80 महिला तथा पुरुष किसान उपस्थित थे. कार्यक्रम में किसानों के बीच प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




