पूजा पंडालों में आग से बचाव की दी जानकारी

अग्निशामक विभाग पूजा पंडाल कमेटी एवं दुर्गा मंदिर कमेटी के सदस्यों को आग से बचाव को लेकर गाइडलाइन की जानकारी देते हुए जागरूक कर रही है.
कटिहार. पूजा पंडालों में अग्नि जैसी दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर अग्निशामक विभाग पूजा पंडाल कमेटी एवं दुर्गा मंदिर कमेटी के सदस्यों को आग से बचाव को लेकर गाइडलाइन की जानकारी देते हुए जागरूक कर रही है. सदर अनुमंडल अग्निशामालय कटिहार की निरीक्षक संगीता कुमारी के निर्देश पर सहायक निरीक्षक मृत्युंजय चौधरी की देखरेख में शमन कर्मियों ने बरारी थाना में प्रतिनियुक्त एमटी वाहन द्वारा बलुआ दुर्गा मंदिर एवं दुर्गा मंदिर सिकट में पंडाल का निरीक्षण, मॉक ड्रिल एवं पंपलेट वितरण किया गया. प्राणपुर थाना के द्वारा ग्राम रोशना हाट में सार्वजनिक दुर्गा मंदिर रोशना में पूजा समिति पंडाल का निरीक्षण किया. कुरसेला थाना के द्वारा ग्राम कुरसेला बाजार में निजी दुर्गा मंदिर में पूजा समिति पंडाल का निरीक्षण किया. सामान्य आग, बिजली से शॉर्ट सर्किट, आग से बचाव के बारे में बताया गया एवं पंपलेट का वितरण किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




