मनसाही में तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :11 May 2026 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
मनसाही में तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

मनसाही में तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

विज्ञापन

– डेढ़ साल के बेटे और ढाई लाख के जेवर 50 हजार नकद लेकर हुई रफूचक्कर मनसाही थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ शुक्रवार देर रात घर से फरार हो गयी. महिला अपने साथ डेढ़ वर्षीय बेटे, 50 हजार नकद और ढाई लाख रुपये के जेवरात भी ले गयी. पीड़ित पति ने मनसाही थाना में आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी और प्रेमी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पति प्रदेश में करता है मजदूरी, प्रेमी ने फंसाया प्रेम जाल में पीड़ित पति ने बताया कि वह घर-परिवार चलाने के लिए प्रदेश में मजदूरी करता है. इसी का नाजायज फायदा उठाकर दंडखोरा थाना क्षेत्र के थपकोल गांव निवासी शेखर कुमार मंडल ने उसकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसा लिया. आरोप है कि प्रेमी ने पत्नी से बारी-बारी से खाते से तीन लाख से अधिक रुपये भी निकलवा लिए. दो बेटी छोड़कर छोटे बेटे को ले गई साथ पति ने बताया कि उसके दो बेटी और एक बेटा है. पत्नी दोनों बेटियों को छोड़कर डेढ़ साल के बेटे को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई. साथ ही घर में रखे 50 हजार नकद और ढाई लाख के जेवर भी ले गई. थाना में आवेदन दिया, जांच शुरू घटना को लेकर पीड़ित ने मनसाही थाना में आवेदन दिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी ने बताया कि आवेदन के आलोक में घटना की जांच की जा रही है. जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन