इंटर में नामांकन में अधिक राशि लेने व रसीद नहीं देने का आरोप

इंटर में नामांकन में अधिक राशि लेने व रसीद नहीं देने का आरोप
मनसाही उच्च माध्यमिक विद्यालय हफलागंज में इंटर के नामांकन के नाम पर अधिक राशि लेने व रसीद नहीं देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय अभिभावकों ने संबंधित विभाग से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय अभिभावक राजेश वर्णवाल ने बताया कि इंटर में नामांकन फार्म के लिए जहां 30 रुपए लिए जा रहे हैं. वही नामांकन फीस के नाम पर 800 से 1200 तक के रुपए लिए जा रहे हैं. जब अभिभावकों के द्वारा दिए गए नामांकन फीस की रसीद मांगी जाती है तो उन्हें देने से इनकार किया जाता है. उन्होंने अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ किये जा रहे आर्थिक शोषण को लेकर शिक्षा विभाग से मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. इस मौके पर छात्र रवि प्रवेश आदि ने भी अधिक राशि लेने और रसीद नहीं देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण रसीद नहीं दिए जा रहे हैं. उन्होंने बताया की फीस नियम के अनुसार ही लिये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










