तेज आंधी में बिजली तार पर पेड़ गिरने से सैकड़ों एकड़ में सिंचाई ठप

तेज आंधी में बिजली तार पर पेड़ गिरने से सैकड़ों एकड़ में सिंचाई ठप
मनसाही प्रखंड क्षेत्र फुलहारा पंचायत के मैरा बहियार में लगी हजारों एकड़ फसल बिजली विभाग की उदासीन के कारण सुख रहीं है. लगभग एक सप्ताह पूर्व आए आंधी तूफान से मैरा बहियार में किसानों को विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी. आंधी में एक विशाल लिपटस का पेड़ बिजली के तार पर सड़क के बीचों बीच गिर गया. बहियार में खेती के साथ साथ लगभग एक दर्जन आदिवासी परिवारों के घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. स्थानीय लोग इस संबंध में कई बार संबंधित बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मी को सूचित कर चुके हैं. पर अबतक न पेड़ हटाया गया न ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई है. लोगों ने कहा, बिजली लाइन से बिजली के मोटर के द्वारा हजारों एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई होती है. लोगों ने बताया की क्षेत्र में हजारों एकड़ भूमि में मखाना और गरमा धान लगा हुआ. जिसमें वर्तमान में पानी की अतिआवश्यकता है. साथ ही तैयार मक्के की फसल को घर लाने में कठिनाई होती है. पेड़ सड़क के बीचों बीच गिरा पड़ा है. लोगों ने प्रशाशन से इस समस्या का जल्द से समाधान की मांग की है. बिजली विभाग के जेई राकेश कुमार रोशन ने कहा कि जल्द ही गिरे हुए विद्युत तार को हवा कर बिजली सुचारू रूप से चालू कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










