कदवा: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 7 साल की बच्ची की मौत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :11 May 2026 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
कदवा: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 7 साल की बच्ची की मौत

कदवा: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 7 साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन

– बाइक चालक गंभीर कदवा कदवा थाना क्षेत्र के सोनैली-कामरु पीडब्ल्यूडी पथ पर सोमवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा चंदन नगर के समीप हुआ. बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल है, जिसे कटिहार रेफर किया गया है. मृतक बच्ची की पहचान माही कुमारी, उम्र 7 वर्ष, पिता बसंत पासवान, माता काजल देवी, निवासी गांधीनगर, वार्ड 8, पंचायत कंटिया के रूप में हुई है. घायल बाइक चालक की पहचान राहुल कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता जितेंद्र पासवान, निवासी गांधीनगर, वार्ड 8, पंचायत कंटिया के रूप में हुई है. पैदल घर जा रही थी बच्ची, अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर घटना के अनुसार सोनैली से अशोक नगर होते हुए एक बाइक सवार तेज रफ्तार में चंदन नगर की ओर जा रहा था. उसी दौरान 7 वर्षीय बच्ची पैदल अपने घर की ओर जा रही थी. तभी अनियंत्रित बाइक ने बच्ची को चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची और चालक दोनों बांस के झाड़ में जा गिरे. सीएचसी में बच्ची को मृत घोषित किया आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदवा दुर्गागंज पहुंचाया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद कटिहार रेफर कर दिया गया. गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी बच्ची की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. सूचना पर कदवा थाना पुलिस सीएचसी पहुंची. थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन