पति के निधन के बाद प्रताड़ित कर रहे ससुराल वाले

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Mar 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
पति के निधन के बाद प्रताड़ित कर रहे ससुराल वाले

पति के निधन के बाद प्रताड़ित कर रहे ससुराल वाले

विज्ञापन

उसके हिस्से की जमीन पर भी कब्जा करना चाहते हैं ससुराल पक्ष के लोग कोढ़ा. महेशपुर वार्ड-11 की रहने वाली विधवा अदिती रानी, पति स्वर्गीय आलोक कुमार, ने अपने जेठ मनीष कुमार गौरव और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि उनके पति को पारिवारिक बंटवारे में मिली जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए उन्हें और उनके बच्चों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है.घटना 18 मार्च की है, अदिती रानी अपने खेत की जुताई करवा रही थीं. तभी उनके जेठ मनीष कुमार गौरव वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने अदिती रानी का दुपट्टे से गला दबाने की कोशिश की और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी.इस दौरान, आसपास के लोगों ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर उन्हें भी वहां से भगा दिया. पीड़िता ने कहा, वर्षों से इस जमीन पर खेती कर रही थीं, लेकिन अब जब उनके पति नहीं रहे, तो ससुराल पक्ष के लोग उन्हें जबरन बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं. पति के निधन के बाद शुरू हुई प्रताड़ना अदिती रानी ने बताया कि 26 फरवरी 2011 को उनकी शादी आलोक कुमार से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी. शादी से पहले वह मुस्लिम धर्म से थीं, लेकिन विवाह के बाद से ही हिंदू परंपराओं का पालन कर रही हैं. उन्होंने हमेशा अपने पति और परिवार के साथ मिलकर जीवन बिताया, लेकिन करीब आठ महीने पहले जब उनके पति का अचानक निधन हो गया, तब से उनके ससुराल वालों का व्यवहार पूरी तरह बदल गया. पति के गुजरने के बाद, ससुर उपेंद्र प्रसाद चोरसिया और जेठ मनीष कुमार गौरव ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. मारपीट की, धमकियां दीं और घर से निकालने की कोशिश की. स्थानीय पुलिस ने कहा कि पीड़िता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन