महानंदा नदी किनारे बेरोकटोक जारी है अवैध खनन

बिहार सरकार अवैध खनन व बालू कारोबारी पर कई तरह की पाबंदी लगा रखी है, ताकि अवैध खनन रुके.
बलिया बेलौन. बिहार सरकार अवैध खनन व बालू कारोबारी पर कई तरह की पाबंदी लगा रखी है, ताकि अवैध खनन रुके. लेकिन बलिया बेलौन व सालमारी क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार दिनों दिन बढ़ते जा रहा है. महानंदा नदी के किनारे अवैध मिट्टी कटाई बेरोकटोक किया जा रहा है. ग्रामीणों की शिकायत खनन विभाग के पदाधिकारी व पुलिस प्रशासन से किये जाने के बाद भी कुछ कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है. लोगों ने बताया की अवैध खनन नहीं रुकता है तो मजबूर होकर इसकी शिकायत जिला पदाधिकारी से की जायेगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार झोआ, बहरखाल से लेकर मीनापुर, मंझोक, सदापुर, सनकतरा होते हुए माहीनगर, शिकारपुर तक सैकड़ों अवैध ट्रैक्टर से मिट्टी कटाई हो रही है. महानंदा नदी के किनारे किनारे अवैध रूप से मिट्टी कटाई होने से समतल खेत गड्ढे में तब्दील हो गया है. इससे बाढ़ के समय महानंदा नदी की धारा परिवर्तित हो जाती है. अवैध मिट्टी कटाई के कारण इस क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष सैकड़ों एकड़ जमीन बंजर हो जाता है. साथ ही नदी कटाव तेजी हो जाती है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस पदाधिकारी व खनन विभाग में शिकायत की है. शिकायत करने के बाद भी मिट्टी माफिया अपनी गतिविधियों को जारी रखे हुए हैं. झौआ ब्रिज के पास बेनी जलालपुर, आलापोखर, मंझोक, गमहारगाछी, शेखपुरा, रतनपुर, दिलशादपुर, रैयपुर, माहीनगर, शिकारपुर जैसे इलाकों में मिट्टी माफिया बालू काटकर ऊंचे दामों में बेचते हैं. विभाग द्वारा कई बार कार्रवाई भी किया है. इसके बावजूद अवैध मिट्टी खनन बदस्तूर जारी है. लोगों ने बताया की मोटी रकम लेकर मिट्टी खनन का कारोबार चलाया जा रहा है. इस संबंध में खनन विभाग के पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास करने पर मोबाइल ऑफ था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




