तैयबपुर में दावत ए इफ्तार का आयोजन

तैयबपुर में दावत ए इफ्तार का आयोजन
बलिया बेलौन रमजानुल मुबारक के बरकत वाले महीने में तैयबपुर पंचायत के मदरसा प्रांगण में मुखिया मारूफ अहसन ने सोमवार को दावत ए इफ्तार का आयोजन किया. सैकड़ों रोजेदार इफ्तार में शरीक हुए. दावत ए इफ्तार में सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर देश में अमन शांति के लिए दुआ करने के बाद इफ्तार किया. मुखिया मारूफ अहसन, मासूम अहसन ने कहा की रमजानुल मुबारक का महीना बरकत वाला, रहमत वाला है. रोजेदार को इफ्तार कराने से एक रोजा के बराबर का शवाब मिलता है. भाईचारा बढ़ता है. मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम ने कहा की इस क्षेत्र में सभी समुदाय के लोग आपस में मिलकर सभी पर्व त्यौहार मनाते हैं. रमजानुल मुबारक के इफ्तार का खास महत्व है. दूसरे समुदाय के लोगों के द्वारा भी दावत ए इफ्तार का आयोजन किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




