मीनापुर भर्री में आग लगने से 10 घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

उनासो पचगाछी पंचायत के वार्ड दो मीनापुर भर्री टोला गांव में सोमवार की देर रात आग लगने से 10 परिवारों के 10 आवासीय घर सहित आधा दर्जन जलावन, गोहाल घर जल कर राख हो गया
बलिया बेलौन. उनासो पचगाछी पंचायत के वार्ड दो मीनापुर भर्री टोला गांव में सोमवार की देर रात आग लगने से 10 परिवारों के 10 आवासीय घर सहित आधा दर्जन जलावन, गोहाल घर जल कर राख हो गया. भर्री टोला के हीरा देवी, आजुली देवी, अनीता देवी, सुनीहर देवी, पिंकी देवी, सनोका देवी, शिशिर मंडल, मसोमात प्रतिमा देवी का घर आग की चपेट में आने से पूरी राख हो गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग की लपट इतनी तेज थी कि जब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया जाता. तब तक घर में रखा कपड़ा, बिस्तर, अनाज फर्नीचर सभी जल कर राख हो गया था. इस घटना में सात बकरी, एक दुधारू गाय झुलस कर मर गयी है. अग्नि कांड में बाटुल मंडल गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. इस इस घटना से पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौके पर दमकल घटना स्थल में पहुंच कर आग पर पूरी तरह काबू पाया. अग्निकांड की सूचना पा कर स्थानीय मुखिया हाजी एजाजुल हक, सरपंच अबरार अहमद घटना स्थल पर पहुंच कर क्षति का आंकलन करते हुए बताया की यह गरीब परिवार है. मेहनत मजदूरी कर किसी तरह रहने योग कच्चा भवन बनाया था. वह भी आग के चपेट में आ गया. यह सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये है. उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने का आश्वासन देते हुए घटना की सूचना बीडीओ प्रेम कुमार को दिये जाने पर पीड़ित परिवारों को तत्काल सहयोग करने आदेश देते हुए बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार हर संभव सहायता शीघ्र मिलेगा. जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय साह, पूर्व मुखिया दिनेश इन्सान ने बताया कि यह सभी बीपीएल परिवार है. सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता करने का आग्रह करते हुए इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




