भैलागंज उप स्वास्थ केंद्र भवन निर्माण की जगी उम्मीद

Updated:
विज्ञापन
भैलागंज उप स्वास्थ केंद्र भवन निर्माण की जगी उम्मीद

भैलागंज उप स्वास्थ केंद्र भवन निर्माण की जगी उम्मीद

विज्ञापन

बलिया बेलौन जदयू के पूर्व युवा राष्टीय सचिव सलाउद्दीन ने मुखिया असरार अहमद व ग्रामीणों के साथ मधाइपुर पंचायत स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र भैलागंज की स्थिति का जायजा लिया. बताया की जदयू के एमएलसी अफाक आलम खान के द्वारा इस मुद्दा को विधानसभा सत्र में उठाया गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर उक्त उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराने की मांग किये जाने पर भवन निर्माण की संभावना बनी है. कहा की स्वास्थ्य केंद्र चालू नहीं रहने से सैकडों लोगों को दस किमी दूर बलिया बेलौन जाकर इलाज कराना पड़ता है. जिससे महिलाओं को वृद्ध व्यक्ति या गर्भवती को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र भैलागंज का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने का आश्वासन दिया. बन जाने से बहुत बडी आबादी को इस का लाभ मिलेगा. क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन