एक साथ ऑनर्स व जेनरल स्नातक पार्ट थर्ड की दो मई से होगी परीक्षा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Apr 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
एक साथ ऑनर्स व जेनरल स्नातक पार्ट थर्ड की दो मई से होगी परीक्षा

एक साथ ऑनर्स व जेनरल स्नातक पार्ट थर्ड की दो मई से होगी परीक्षा

विज्ञापन

– जिले के पांच कॉलेज को बनाया गया सेंटर – चार अंगीभूत व छह संबंध महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं होंगे शामिल – चार ग्रुप में बांटकर 29 विषय को किया गया शामिल कटिहार दो मई से एक साथ ऑनर्स व जेनरल स्नातक पार्ट थर्ड 2025 परीक्षा दो मई से होगी. इसको लेकर पूर्णिया विवि की ओर से तैयारी कर ली गयी है. जिले में पांच परीक्षा केन्द्राें पर चार अंगीभूत व छह सम्बंद्ध महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा देंगे. परीक्षा को लेकर चार ग्रुप बनाये गये हैं. जिसमें अलग-अलग 29 विषयों को शामिल किया गया है. परीक्षा विभाग पीयू की ओर से जारी परीक्षा रूटीन के अनुसार दो पाली में दो मई से 11 मई तक ली जायेगी. प्रथम पाली दस बजे सुबह से दोपहर एक बजे तक एवं दूसरी पाली दो बजे दोपहर से शाम पांच बजे तक संचालित होगी. इधर केबी झा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारी कर ली गयी है. केबी झा कॉलेज के छात्र- छात्राओं का सेंटर डीएस कॉलेज को बनाया गया है. जारी रूटिंन के अनुसार एमजेएम महिला कॉलेज का सेंटर केबी झा कॉलेज में बनाया गया है. जबकि सीताराम चमरिया कॉलेज व आरवाई मनिहारी कॉलेज का सेंटर एमजेएम महिला कॉलेज में बनाया गया है. सीताराम चमरिया कॉलेज में बलरामपुर कॉलेज, आरडीएस कॉलेज, बीएम कॉलेज बरारी के छात्र- छात्राओं का सेंटर है. जबकि सीमांचल माइनोरोटी बीएड कॉलेज में डीएस कॉलेज के छात्र- छात्राओं के लिए सेंटर बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन