एचआईवी-एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को किया जा रहा प्रचार

Updated at : 03 Sep 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
एचआईवी-एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को किया जा रहा प्रचार

एचआईवी-एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को किया जा रहा प्रचार

विज्ञापन

कटिहार जिला एड्स बचाव व नियंत्रण इकाई, कटिहार की ओर से बुधवार को सदर अस्पताल के सभागार में इंटेंशिपफाइड कैंपेन को लेकर बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता सीडीओ डॉ अशरफ रिजवी ने की. डॉ रिजवी ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, जीविका समूह और नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से एचआईवी-एड्स एवं स्वैच्छिक रक्तदान पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. यह अभियान 12 अगस्त से शुरू हुआ है जो 12 अक्तूबर तक चलेगा. संचालन डीपीएम (डेप्कू) शौनिक प्रकाश कर रहे थे. संसाधनों और रक्तदान की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की. एडीपीआरओ पंचायती राज हेमंत कुमार सिंह ने सुझाव दिया कि आईईसी मटेरियल उपलब्ध कराया जाय. ताकि पंचायत स्तर पर भी जागरूकता अभियान चल सके. केबी झा कॉलेज के प्रतिनिधि ने सात दिनों के अंदर रक्तदान शिविर और कार्यशाला आयोजित करने की घोषणा की. नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधि विक्रम कुमार ने बताया कि आठ सितंबर को होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आमंत्रित किया जायेगा. डीआईएस डॉ मिथिलेश ठाकुर ने एचआईवी-एड्स टोल फ्री नंबर 1097 एवं एचआईवी-एड्स एक्ट 2017 पर जानकारी दी. काउंसलर मीनू कुमारी ने हेपेटाइटिस बी-सी और सिफलिस को लेकर सभी को जागरूक किया. पीपीटीसीटी काउंसलर डॉ आभा कुमारी ने एचआईवी-एड्स पीड़ित महिलाओं व गर्भवती स्त्रियों के लिए सरकारी सुविधाओं की जानकारी साझा की. डॉ सुभान अली, ब्लड सेंटर से सन्नी पोद्दार, प्रभाकर लाल दास, जितेंद्र महराज, रूबी कुमारी, मिराज अमीन, अश्विनी झा, बबीता कुमारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन