जरूरतमंदों को उनका हक दिलाने का काम करेगी हिन्द सेना, शिवदीप लांडे

Published by :RAJKISHOR K
Published at :24 Apr 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
जरूरतमंदों को उनका हक दिलाने का काम करेगी हिन्द सेना, शिवदीप लांडे

जरूरतमंदों को उनका हक दिलाने का काम करेगी हिन्द सेना, शिवदीप लांडे

विज्ञापन

– सालमारी में शिवदीप लांडे का लोगों ने किया भव्य स्वागत बलिया बेलौन पूर्व आईपीएस अधिकारी हिन्द सेना के संस्थापक शिवदीप लांडे का गुरुवार का आरडीएस कॉलेज सालमारी प्रांगण में युवा सद्दाम हुसैन ने कार्यकर्ताओं के साथ फूल माला पहना कर स्वागत किया. हिन्द सेना के संस्थापक पूर्णिया रेंज के पूर्व आईजी शिवदीप लांडे ने कहा की इतनी अच्छी पुलिस सेवा की नौकरी छोड़ कर लोगों की सेवा करने के लिए आये हैं. समाज के जरूरतमंदों को उनका हक नहीं मिल रहा है. पुलिस सेवा में रहते हुए सभी हकीकत से वाकिफ हुए. ऐसे में युवाओं को आगे बढ़ाने, नेता बनाने का संकल्प के साथ हिन्द सेना का गठन किये हैं. युवाओं को उनके मंजिल तक पहुंचाने का प्रयास होगा. उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने हिन्द सेना जिन्दाबाद, शिवदीप लांडे जिंदाबाद के नारे लगाये. स्वागत समारोह के साथ साथ सदस्यता अभियान भी चलाया. कॉलेज के सैकड़ों छात्र- छात्राओं ने शिवदीप लांडे के समक्ष हिन्द सेना की सदस्यता ग्रहण की. सद्दाम हुसैन ने कहा की बिहार की राजनीति में एक नये युग का शुरुआत हुई है. हिन्द सेना के द्वारा रोजगार, शिक्षा, पलायन पर काम होगा. बिहार में हिन्द सेना सब से अच्छा विकल्प है. उन्होंने शिवदीप लांडे के दौरे को एक महत्वपूर्ण कदम बताया. यह संगठन बिहार को एक नये और बेहतर भविष्य की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भुमिका निभायेगी. इस अवसर पर सद्दाम हुसैन, अफरोज आलम, सोना बाबू, शहंशाह, सचिन कुमार, अबसार आलम, राज भगत, अशद आलम, नियाज आलम, लालचंद मंडल, नवाजिश आलम, तालिब, आमीर रेजा, मंजूर आलम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन