कोलासी बाजार में हाई मास्क लाइट खराब, लोग परेशान

Published by :RAJKISHOR K
Published at :23 Apr 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
कोलासी बाजार में हाई मास्क लाइट खराब, लोग परेशान

कोलासी बाजार में हाई मास्क लाइट खराब, लोग परेशान

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड स्थित कोलासी बाजार में स्थापित हाई मास्क लाइट पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है. जिससे हर शाम बाजार में अंधकार छा जाता है. इस स्थिति से न केवल स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों को प्रभावित किया है. बल्कि बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है. दुकानदारों का कहना है कि रोशनी के अभाव में ग्राहकों को परेशानी होती है. तस्वीर आलम ने बताया कि अंधेरे के कारण सब्जियों को ग्राहकों को दिखाना मुश्किल हो जाता है. जनरल स्टोर चलाने वाले रजब अली ने कहा कि जब हाई मास्क लाइट काम कर रही थी तब बाजार क्षेत्र सुरक्षित था. अब अंधेरे की वजह से चोरी की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने कहा कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इस विषय में अवगत कराया. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़ी लाइट की मरम्मत जल्द से जल्द करायी जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन